तेलीबाग। कमता से स्कूटर इंडिया जा रही दुबग्गा डिपो की सिटी बस का वृंदावन कॉलोनी के पास इंजन ओवरहीट हो गया। इसके बाद तेज धुआं निकलने से सवारियों में हड़कंप मच गया। चालक ने ओवरहीट इंजन पर लगभग एक किलोमीटर बस भगाई और उतरेठिया में सड़क किनारे बस खड़ीकर सवारियों को नीचे उतारा।
दुबग्गा डिपो के बस चालक राधा कृष्ण और परिचालक दिनेश कुमार सोमवार शाम 5 बजे कमता से लगभग 50 सवारियां लेकर चले। वृंदावन सेक्टर 8 के पास बस के इंजन से तेजी से धुआं निकलने लगा। तेज धुआं और बदबू से सवारियों में हड़कंप मच गया। किसी तरह चालक बस को उतरेठिया लेकर पहुंचा और सवारियों को नीचे उतारा। सवारियां दूसरी बस से आगे गईं। परिचालक दिनेश कुमार ने बताया कि सवारियां थोड़ा घबरा गई थीं, किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। (संवाद)
खराब हुई बस और उसका इंजन।
खराब हुई बस और उसका इंजन।
खराब हुई बस और उसका इंजन।