फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईएससीई ने 10वीं और 12वीं में लागू की सेमेस्टर प्रणाली, साल में दो बार होगी बोर्ड परीक्षा

विज्ञापन
cisce will introduce semester pattern exam in 10th and 12th
विज्ञापन
लखनऊ। काउंसिल फॉर दी इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (सीआईएससीई) ने 10वीं और 12वीं में सेमेस्टर प्रणाली लागू कर दी है। यह निर्णय कोरोना काल के हालातों को देखते हुए लिया गया है। सीआईएससीई भी अब 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा साल में दो बार कराएगा। पहले सेमेस्टर में केवल ऑनलाइन परीक्षा होगी जबकि दूसरे में स्थितियों को देखते हुए ऑफलाइन या फिर ऑनलाइन परीक्षा हो सकती है। सचिव गेरी अराथून ने इस संबंध में सभी स्कूलों को सर्कुलर भेज दिया है।
विज्ञापन

वर्तमान शैक्षणिक सत्र के लिए बोर्ड ने गत महीने ही सिलेबस में करीब 30 फीसदी की कटौती करने का निर्णय लिया था। इसके बाद कोविड परिस्थितियों को देखते हुए दोनों कक्षाओं की बोर्ड परीक्षा में सेमेस्टर प्रणाली लागू करने का निर्णय लिया है। हर सेमेस्टर में 50 फीसदी पाठ्यक्रम पूरा कर परीक्षा ली जाएगी। बोर्ड ने सेमेस्टर वार पढ़ाए जाने वाले पाठ्यक्रम का भाग विस्तार से अपनी वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया है। परीक्षा हर सेमेस्टर के अंत में होगी। पहले सेमेस्टर की परीक्षा नवंबर में ऑनलाइन होगी और इसमें बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा मार्च-अप्रैल में होगी और परिस्थितियों के अनुसार ऑफलाइन या ऑनलाइन मोड तय किया जाएगा। 10वीं के लिए विषयों के अनुसार 80 और 100 अंकों की परीक्षा होगी जबकि 12वीं में 70 और 80 अंकों की परीक्षा होगी। प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट वर्क पूर्व की भांति ही होंगे। इसे भी परिस्थितियों के अनुसार ऑनलाइन या ऑफलाइन कराया जा सकता है।
9वीं और 11वीं में बोर्ड द्वारा नहीं कराई जाएगी परीक्षा
बोर्ड ने साफ किया है कि 9वीं और 11वीं के छात्रों की परीक्षा बोर्ड नहीं कराएगा। इनके पाठ्यक्रम में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। परीक्षाएं स्कूल स्तर पर ही आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें