सीआईएससीई ने 27 विषयों के संशोधित सिलेबस जारी कर दिए हैं। इससे पहले काउंसिल ने इंग्लिश और इंडियन लैंग्वेज के विषयों के संशोधित सिलेबस जारी किए थे।
सभी 27 विषय कक्षा 10 और 12 में पढ़ाए जाते हैं। काउंसिल ने महामारी को देखते हुए सिलेबस में 30 प्रतिशत तक की कटौती की है। काउंसिल ने स्कूलों को विषयों की सूची और संशोधित सिलेबस उपलब्ध करा दिया है।
सेंट जोसेफ स्कूल के एमडी अनिल अग्रवाल ने बताया कि काउंसिल ने संशोधित सिलेबस को वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया है।
इंग्लिश व इंडियन लैंग्वेज के विषयों के अलावा कक्षा 10 के 15 और कक्षा 12 के 12 विषयों के संशोधित सिलेबस जारी किया गया है।
जन विषयों के संशोधित सिलेबस जारी किए हैं उनमें कक्षा 10 के हिस्ट्री एंड सिविक्स, जियोग्राफी, मैथमेटिक्स, फिजिक्स, केमेस्ट्री, बायोलॉजी, इकोनॉमिक्स, कमर्शिलय स्टडीज, कंप्यूटर एप्लीकेशंस, कॉमर्शियल एप्लीकेशंस, एनवायरमेंटल एप्लीकेशंस, होम साइंस, फिजिकल एजूकेशन और योगा शामिल है।
जबकि कक्षा 12 के अकाउंट्स, कॉमर्स, इकोनॉमिक्स, बिजनेस स्टडीज, हिस्ट्री, पॉलीटिकल साइंस, जियोग्राफी, सोशियोलॉजी, साइकोलॉजी, कंप्यूटर साइंस, बायोटेक्नोलॉजी और एनवायरमेंटल साइंस शामिल हैं।
प्रोजेक्ट वर्क शुरू कर दिया तो भी मिलेगा अंक
काउंसिल के सचिव गैरी अराथून ने साफ किया है कि सिलेबस में से जो टॉपिक हटाया गया है, उससे संबंधित यदि प्रोजेक्ट शुरू कर दिए हैं और छात्र उसमें सम्मिलित हो गए हैं तो उसको जारी रखा जाए। उन्होंने कहा कि उस प्रोजेक्ट वर्क को मान्यता मिलेगी और अंक भी दिया जाएगा।