रैलियों के साथ ही भाजपा ने अब लोकसभा चुनाव की जमीनी तैयारियों
की समीक्षा का काम शुरू कर दिया है।
शनिवार को लगभग आधे उत्तर प्रदेश के
भाजपाई लखनऊ में जुट रहे हैं।
वे नेताओं को जहां अपने-अपने इलाकों में
पार्टी की स्थिति की जानकारी देंगे, वहीं मोदी के अब तक के इफेक्ट का
फीडबैक भी देंगे।
सरस्वती शिशु मंदिर निरालानगर के माधव सभागार में होने
वाली बैठक में प्रदेश प्रभारी अमित शाह भी शामिल होंगे।
पार्टी
प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने बताया कि बैठक में पार्टी के सांगठनिक लिहाज
से काशी, गोरखपुर, अवध, कानपुर व बुंदेलखंड क्षेत्र के जिलाध्यक्षों, जिला
महामंत्रियों व जिला प्रभारियों को बुलाया गया है।
इन क्षेत्रों में रहने
वाले प्रदेश पदाधिकारी भी बैठक में शामिल होंगे। इस दौरान पार्टी संगठन के
आगामी कार्यक्रमों एवं लोकसभा चुनाव की तैयारियों से संबंधित विषयों पर
व्यापक चर्चा होगी।