फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा व कानपुर देहात के DIOS सस्पेंड

Sat, 21 Dec 2013 10:12 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को दो जिला विद्यालय निरीक्षकों (डीआईओएस) को सस्पेंड कर दिया।
विज्ञापन


निलंबित होने वालों में आगरा व कानपुर देहात के डीआईओएस शामिल हैं। दो अन्य डीआईओएस का तबादला तबादला भी किया गया है। पीसी यादव को एक बार फिर लखनऊ का डीआईओएस बनाया गया है।
आगरा के डीआईओएस राजेश कुमार श्रीवास्तव के खिलाफ लैपटॉप वितरण में कई तरह की गड़बड़ियों की शिकायत मिली थी। इन्हीं शिकायतों के आधार पर सरकार ने उन्हें सस्पेंड किया है।
विज्ञापन


वहीं, कानपुर के डीआईओएस आशुतोष दुबे को बोर्ड परीक्षा के केंद्र निर्धारण में गड़बड़ी के आरोप में निलंबित किया गया है। दोनों के खिलाफ जांच बैठा दी गई है।
विज्ञापन


उधर, लखनऊ में तैनात जिला विद्यालय निरीक्षक उमेश त्रिपाठी को वाराणसी डायट में स्थानांतरित किया गया है।

गौरतलब है कि उमेश त्रिपाठी को कुछ समय पहले सरकार ने सस्पेंड किया था। इसके बाद वे न्यायालय की शरण में चले गए थे।
कोर्ट ने उनका निलंबन आदेश निरस्त करते हुए कहा था कि उमेश त्रिपाठी पांच जिलों का विकल्प देंगे। लेकिन उन्होंने विकल्प मुहैया नहीं कराया।

इस कारण अब सरकार ने अपनी तरफ से उन्हें वाराणसी डायट का चार्ज दे दिया है। इनके स्थान पर लखनऊ में पीसी यादव को जिलाविद्यालय निरीक्षक का दायित्व सौंपा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें