‘डॉ. आशीष मेरे साथ छेड़खानी करते हैं...। गंदी निगाहों से घूरते हैं। साहित्य के नाम पर अश्लील फिल्में दिखाते हैं। ...अकेले में लाइब्रेरी बुलाते हैं...।
बात नहीं मानने पर मौखिक परीक्षा में कम नंबर देने की धमकी देते हैं...। मेरे पास इसके ऑडियो और वीडियो हैं...। ...कार्रवाई नहीं हुई तो हम राज्यपाल से इसकी शिकायत करेंगे।’
ये शब्द हैं क्रिश्चियन डिग्री कॉलेज में एमए अंग्रेजी की छात्रा के। आरोप है कि पहले भी इस शिक्षक ने उसके साथ बदसुलूकी की थी।
शिकायत की तो कॉलेज प्रशासन ने समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया। अब यह शिक्षक फिर से उसे परेशान कर रहा है।
शुक्रवार को छात्रा जब अपनी मां के साथ शिकायत करने पहुंची तो प्रॉक्टर डॉ. जेके सिंह उल्टे उन्हें ही धमकाने लगे। पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की धमकी देने लगे।