फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चौकी इंचार्ज ने युवक के चेहरे पर मारी लात

Thu, 07 Nov 2024 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। एनटीपीसी ऊंचाहार के चौकी इंचार्ज की दबंगई सामने आई है। चौकी इंचार्ज ने शिकायतकर्ता युवक के चेहरे पर लात मारी। सिपाही के साथ मिलकर उसको जमकर पीटा। युवक की आंख में गंभीर चोट आई है। आपबीती बताते युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के मीरापुर दमगानी गांव निवासी विनोद कुमार के पड़ोस की एक महिला आवारा मवेशियों को पकड़कर दूध निकालती है और फिर छोड़ देती है। मवेशी आसपास के घरों व खेतों में घुसकर नुकसान करते हैं। इसकी शिकायत विनोद ने मंगलवार को पुलिस व एसडीएम से की थी।

आरोप है कि शिकायत के बाद वह घर पहुंचा तो पुलिस उसे ही पकड़कर चौकी ले गई। वहां चौकी इंचार्ज ने उसे जमीन पर बिठाकर उसके चेहरे पर तीन बारी लात मारी। वह जमीन पर गिर पड़ा। चौकी इंचार्ज ने सिपाही के साथ मिलकर उसकी पिटाई भी की।
विज्ञापन


चोट लगने की वजह से घबराए चौकी इंचार्ज ने अपना दामन बचाने के लिए उसके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई कर दी। बुधवार को वह तहसील पहुंचा तो उसने मीडिया को आपबीती बताई। उसने पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की है।

उधर, सीओ अरुण कुमार नौहवार ने बताया कि शिकायत के बाद दोनों पक्षों को चौकी में बुलाया गया था। युवक नशे में था और महिला के साथ अभद्रता कर रहा था। जिस पर उसके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। मारपीट का आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें