फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चौक स्टेडियम ने दोहरे खिताब पर कब्जा जमाया

Mon, 02 Feb 2026 01:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
केडी सिंह बाबू स्टे​डियम में खो-खो के मुकाबले में अंक बटोरने का ​प्रयास करते ​खिलाड़ी। 
विज्ञापन
लखनऊ। चौक स्टेडियम के खिलाड़ियों ने अटल खेल महोत्सव के तहत कबड्डी प्रतियोगिता के सीनियर और जूनियर बालक वर्ग का खिताब जीता। सीनियर बालक वर्ग में लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज और युवा स्पोर्ट्स अकादमी की टीम दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित खेल के अंडर-19 बालिका फाइनल में आरएस स्पोर्ट्स ने बाराबंकी इलेवन और सीनियर बालिका फाइनल में भारत स्पोर्ट्स अकादमी ने नवयुग पीजी कॉलेज को मात दी। खो-खो प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले खेले गए। सीनियर बालिका फाइनल में सेंट क्लीयर और अंडर-19 बालिका फाइनल में गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज ने खिताब जीते, जबकि सीनियर बालक में हनुमान क्लब और अंडर-19 बालक वर्ग में गांधी विद्यालय ने बाजी मारते हुए पहला स्थान प्राप्त किया।

खो-खो के महिला वर्ग में दिपांशी सोनी व अंजली यादव और पुरुष वर्ग में शिवा व सुधांशु यादव सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने। समापन पर मुख्य अतिथि एमएलसी अवनीश कुमार सिंह (प्रदेश अध्यक्ष, क्रीड़ा भारती) और अंगद सिंह जी (एमएलसी एवं उपाध्यक्ष, क्रीड़ा भारती) ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। मौके पर अवनीश सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि अनुशासन और टीम भावना सीखने की पाठशाला है। इस अवसर पर क्रीड़ा भारती के महानगर अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, प्रांत अध्यक्ष गोविन्द पांडेय, सहमंत्री अनुज कुमार सिंह, सत्यम कनौजिया, मनोज सिंह, आकांक्षा रस्तोगी, गौरव निगम, तुषार सिन्हा एवं ऋषभ द्विवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्राइजमनी पर खिलाड़ियों का हंगामा

अटल खेल महोत्सव के समापन पर प्राइजमनी को लेकर खिलाड़ियों ने हंगामा कर दिया। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में देर शाम आयोजित प्रतियोगिता के समापन के दौरान खिलाड़ियों की आयोजकों से जमकर नोंकझोंक हुई। काफी देर बार मामले को शांत कराया गया। प्रतियोगिता में पदक विजेताओं खिलाड़ियों का आरोप था कि आयोजकों की ओर से घोषित प्राइजमनी के हिसाब से धनराशि नहीं बाटी गई। साथ ही पदकों को देने में भी हेरफेर किया गया है और सभी खिलाड़ियों को पदक नहीं मिले।

पदक विजेताओं को जितनी प्राइजमनी देने की घोषणा की गई थी, उतनी ही धनराशि बांटी गई। जहां तक पदकों में हेरफेर का सवाल है तो उसे ठीक कर दिया जाएगा और सभी विजेताओं को पदक दिए जाएंगे। -अनिल अग्रवाल (अध्यक्ष, क्रीड़ा भारती- लखनऊ)

केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खो-खो के मुकाबले में अंक बटोरने का प्रयास करते खिलाड़ी। 

Next
AU ऐप में पढ़ें