लखनऊ। सांसद खेल महोत्सव के तहत सरोजनीनगर विधानसभा में ‘सरोजनीनगर स्पोर्ट्स लीग’ के आठवें चरण की शुरुआत सोमवार से हुई। इसके तहत फुटबॉल चैंपियनशिप का आगाज हुआ। कानपुर रोड स्थित सीएमएस के जय जगत ग्राउंड पर इस चैंपियनशिप का शुभारंभ विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने फुटबॉल को किक लगाकर किया।
इस मौके पर राज्य सभा सांसद एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। पहले दिन खेले गए मुकाबलों में चिरंजीव भारती और तेलीबाग यूथ क्लब ने जीत दर्ज की। इंटर स्कूल फुटबॉल के अंतर्गत खेले गए मैच में चिरंजीवी भारती ने रोमांचक मैच में अवध कालीजिएट को 1-0 से शिकस्त दी। इंटर क्लब चैंपियनशिप के मुकाबले में तेलीबाग यूथ क्लब ने अमौसी जूनियर फुटबॉल क्लब को 1-0 से हराया।
इस प्रतियोगिता में इंटर स्कूल श्रेणी की 20 और इंटर क्लब श्रेणी की 21 टीमें हिस्सा ले रही हैं। विजेता टीम को 50हजार और उपविजेता टीम को 25 हजार रुपये की की नगद पुरस्कार राशि दी जाएगी। इस अवसर पर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि खेल जातिवाद को तोड़ते हैं। देश को जोड़ते हैं और देशप्रेम की भावना को बढ़ाते हैं। जितना हमारे युवा खेलेंगे, उतने ही स्वस्थ रहेंगे।
मौके पर राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि खेल समन्वय पैदा करते हैं। सौहार्द बढ़ाते हैं और जीवन में सुख-शांति का संचार करते हैं। इस मौके पर एमएलसी रामचंद्र सिंह प्रधान, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री वीरेंद्र तिवारी, अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक वीरेंद्र सिंह, एसकेडी ग्रुप के निदेशक मनीष सिंह, शिव शंकर सिंह शंकरी समेत अन्य मौजूद रहे।
सरोजनीनगर स्पोर्ट्स लीग में फुटबॉल चैंपियनशिप का आगाज।