फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी अस्पताल में भर्ती रहेंगे चिन्मयानंद, संक्रमण के अलावा शुगर बेकाबू

Fri, 27 Sep 2019 02:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
विज्ञापन
chinmayanand - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पीजीआई में भर्ती भाजपा नेता चिन्मयानंद का शुगर काबू में नहीं आ रहा है। इसके अलावा उनकी पेशाब में संक्रमण निकला है। डॉक्टरों की संयुक्त टीमें उनके इलाज में जुटी है। बृहस्पतिवार को चिन्मयानंद की पेशाब-खून की जांच संग सीटी स्कैन भी कराया गया। जांच रिपोर्ट में संक्रमण संग शुगर बढ़ी मिली।
विज्ञापन


शाहजहांपुर की छात्रा के साथ रेप के आरोप में फंसे चिन्मयानंद के सीने में दर्द और ब्लड प्रेशर बढ़ा होने की शिकायत पर सोमवार को पीजीआई में भर्ती कराया गया था। कार्डियोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. पीके गोयल ने एंजियोग्राफी की थी, लेकिन जांच में कोई ब्लॉकेज नही मिला। जिसके बाद उन्हें प्राइवेट रूम में शिफ्ट कर दिया था। 

सीएमएस डॉ. अमित अग्रवाल के मुताबिक स्वामी चिन्मयानंद को कमजोरी के साथ ही पेशाब में संक्रमण व शुगर बढ़ी हुई है। जिसका इलाज चल रहा है। कार्डियोलॉजी, यूरोलॉजी और डायबिटीज के डॉक्टरों की निगरानी में चिन्मयानंद का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें