फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मांझे ने साढ़े पांच घंटे रोकी लखनऊ मेट्रो की रफ्तार, FIR दर्ज 

Sat, 30 Sep 2017 04:53 AM IST
ब्यूरो/ लखनऊ
विज्ञापन
लखनऊ मेट्रो (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
चीनी मांझे की वजह से लखनऊ मेट्रो साढ़े पांच घंटे ठप रही। चीनी मांझे ने चारबाग और दुर्गापुरी स्टेशन के बीच 25 हजार वोल्ट की ओवर हेड इलेक्ट्रिक लाइन (ओएचई) को ध्वस्त कर दिया। इस मामले में एलएमआरसी ने शुक्रवार को चारबाग थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। घटना बृहस्पतिवार शाम साढ़े चार बजे की है। 
विज्ञापन


एलएमआरसी की टीम मरम्मत का काम शुरू करने से पहले जब ओएचई की खराबी की जांच करने मौके पर गई तो पता चला कि पतंगबाजों के चीनी मांझे के कारण यह दिक्कत आई है। 

चीनी मांझे का इस्तेमाल न करें: एलएमआरसी के निदेशक महेंद्र कु मार ने लोगों से अपील की है कि चीनी मांझे का इस्तेमाल न करें। हाईकोर्ट ने एक जनहित याचिका पर 2015 में ही चीनी मांझे पर प्रतिबंध लगा दिया था। एनजीटी भी चीनी मांझे की बिक्री पर प्रतिबंध लगा चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें