फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजबहा में उतराता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनापुर (श्रावस्ती)। भेसरी आए युवक का शव शुक्रवार को अड़राई स्थित सरयू नहर खंड नानपारा के ददौरा रजबहा में उतराता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। युवक की मोटर साइकिल भी नहर से निकाली गई। मौके पर पहुंची मृतक की मां ने पुत्र की हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। सोनवा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
विज्ञापन

सोनवा थाना क्षेत्र के ग्राम अड़राई के निकट मुख्य सरयू नहर खंड नानपारा का ददौरा रजबहा स्थित है। शुक्रवार सुबह नित्य क्रिया के लिए गए कुछ ग्रामीणों को रजबहा में एक मोटर साइकिल पड़ी दिखी। इस पर ग्रामीणों ने आसपास तलाश शुरू की तो रजबहा के गेट के पास एक युवक का शव उतराता दिखा। इसकी सूचना ग्रामीणों ने सोनवा पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे सोनवा थानाध्यक्ष यासीन खां ने ग्रामीणों के सहयोग से शव व मोटर साइकिल को नहर से बाहर निकलवाया। मृतक की जेब से मिले मोबाइल के सिम में फीड नंबर पर संपर्क करने पर फोन युवक की बहन नशीम ने उठाया। जिससे युवक की पहचान बहराइच के थाना कोतवाली देहात के ग्राम गोकुलपुर के मजरा सेमरापुरवा निवासी कव्वाल (25) पुत्र यासीन के रूप में हुई। नशीम के मुताबिक कव्वाल की अभी शादी नहीं हुई है। उसकी शादी तीन वर्ष पूर्व से सोनवा थाना क्षेत्र के भेसरी गांव निवासी युवती से तय है। तीन दिन पूर्व कव्वाल जम्मू से लौटा था। गुरुवार शाम वह घर से भेसरी गांव के लिए निकला था। मौके पर पर पहुंची मृतक की मां रफीकुल ने पुत्र कव्वाल की हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। वहीं पुलिस ने लाश का पंचनामा भरा कर उसको पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें