फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मान्यता प्राप्त स्कूलों के बच्चे भी ई-पाठशाला से जुडेंगे, निर्देश जारी

Thu, 24 Sep 2020 12:48 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त वित्तविहीन प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों को भी परिषद की ई-पाठशाला से जोड़ा जाएगा। प्रदेश में 50 प्रतिशत से अधिक बच्चे इन विद्यालयों में ही पढ़ते हैं। वित्तविहीन विद्यालयों में संसाधनों की कमी के चलते विभाग ने उनके बच्चों को भी ई-पाठशाला से जोड़ने का निर्णय किया है।   
विज्ञापन


स्कूल शिक्षा महानिदेशक विजय किरन आनंद ने डायट प्राचार्य, बेसिक शिक्षा अधिकारियों और खंड शिक्षा अधिकारियों को मान्यता प्राप्त स्कूलों के प्रधानाध्यापकों से संपर्क कर उनके स्कूलों में ई-पाठशाला का क्रियान्वयन कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने परिषदीय शिक्षकों को व्हाट्सएप ग्रुप पर दी जा रही शैक्षणिक सामग्री मान्यता प्राप्त स्कूलों के शिक्षकों को भी उपलब्ध कराने को कहा है।   

दीक्षा एप पर चार हजार ऑडियो-वीडियो उपलब्ध  
कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थियों की ऑनलाइन क्लास के लिए दीक्षा एप पर चार हजार ऑडियो-विडियो के जरिए शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई गई है। ऑनलाइन क्लास के बाद बच्चों के किए गए अभ्यास कार्य को व्हाट्सएप के जरिए प्राप्त किया जाएगा। उसका मूल्यांकन करने के बाद अभिभावकों को व्हाट्सएप के माध्यम से ही फीडबैक भी दिया जाएगा। अभिभावकों को गृहकार्य कराने के लिए भी आग्रह किया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें