फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गांव में घूम रही फिशिंग कैट को बच्चों ने पकड़ा

Tue, 03 Sep 2024 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा (श्रावस्ती)। नवीन मार्डन थाना क्षेत्र कटरा के ककरा में विगत कई दिनों से घूम रही फिशिंग कैट को सोमवार गांव के बच्चों ने घर के बगल गन्ने के खेत में घेरकर पकड़ लिया। इसे ग्रामीणों ने बांध लिया। इसकी सूचना ग्रामीणों की ओर से वन विभाग को दे दी गई है।
विज्ञापन

कटरा थना क्षेत्र के ग्राम पूरे मंसाराम वीरपुर के मजरा ककरा में विगत कई दिनों से फिशिंग कैट देखी जा रही थी जिसे ग्रामीण तेंदुए का बच्चा समझ रहे थे। यह फिशिंग कैट सोमवार को गांव के निकट गन्ने के खेत में घूमती दिखी जिसे गांव के ही संदीप व विवेक ने घेर कर पकड़ लिया। इसे बाद में बांध दिया गया। फिशिंग कैट के पकड़े जाने की सूचना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। कुछ लोग इसे तेंदुए का शावक तो कुछ इसे फिशिंग कैट बता रहे थे। इसकी सूचना वन विभाग सहित पीआरवी को दी गई है। मौके पर पहुंचे वन दरोगा विकास वर्मा ने उसे अपने कब्जे में ले लिया है।
बॉक्स में-
पहले भी पकड़ी जा चुकी फिशिंग
कैटफिशिंग कैट ज्यादातर नदी व तालाब के किनारे रहते हैं। उनका प्रिय भोजन मछली होता है। इस समय नदी में पानी अधिक होने के कारण संभव है कि यह कहीं गांव की तरफ चली आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विकास वर्मा, वन दरोगा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें