फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बच्ची से छेड़छाड़, आरोपी हिरासत में

Wed, 29 Apr 2026 02:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मलिहाबाद। क्षेत्र के गांव निवासी कल्लू ने छह वर्षीय मासूम को बाग में ले जाकर अश्लील हरकत की। बच्ची के रोने पर आरोपी मौके से भाग गया। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

बच्ची की मां के अनुसार, सोमवार शाम लगभग छह बजे बेटी घर के पास खेल रही थी। पड़ोस में रहने वाला आरोपी कल्लू बेटी को आम की कैरी खिलाने के बहाने घर से लगभग 200 मीटर दूर बाग में ले गया था। वहां आरोपी ने बच्ची अश्लील हरकतें शुरू कर दी। बच्ची के रोने पर आरोपी धमकी देते हुए भाग गया। घर पहुंचकर बच्ची ने सारी बात परिजनों को बताई। इंस्पेक्टर मलिहाबाद सुरेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि मंगलवार देर रात आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ व पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें