फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: निजी अस्पताल में इलाज के दौरान बच्चे की मौत, हंगामा

विज्ञापन
जियान।
विज्ञापन
लखनऊ। ठाकुरगंज स्थित ऑक्सीजन हॉस्पिटल में सोमवार सुबह तीन साल के बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने गलत इलाज करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें शांत कराया, जिसके बाद परिजनों ने मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन

ठाकुरगंज के दूध मंडी स्थित जंगली पीर बाबा की मजार के पास रहने वाली सोमैया ने बेटे जियान (3) को बुखार होने पर शुक्रवार रात 10 बजे ऑक्सीजन हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। मृतक के मामा मोहम्मद रफी ने बताया कि अस्पताल में भर्ती करने के बाद जियान को राहत मिल गई थी। रविवार शाम डॉक्टर ने 50 हजार रुपये का इंजेक्शन लगवाने को कहा। सोमैया ने जेवर गिरवी रखकर रुपये का इंतजाम किया, मगर इंजेक्शन लगाते ही बच्चे की हालत बिगड़ने लगी। रात एक बजे डॉक्टर बच्चे को रेफर करने लगे तो परिजनों ने विरोध किया।
आरोप है कि अस्पताल के कर्मचारियों ने अभद्रता की तो परिजनों ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे बच्चे की मौत हो गई। इस पर परिजन भड़क गए और लापरवाही व वसूली का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस फिर मौके पर पहुंची और सीसीटीवी चेक करने को कहा तो प्रबंधन ने बताया कि कैमरे खराब हैं। इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह ने बताया कि सीएमओ से जांच कर रिपोर्ट मांगी गई है। उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-
बच्चे के गर्दन के नीचे का हिस्सा काम नहीं कर रहा था। इलाज में लापरवाही का आरोप गलत है। तीमारदारों से जो भी रुपये लिए गए हैं, उसका बिल भी दिया गया है।
विज्ञापन

- डॉ. अयान, संचालक, ऑक्सीजन हॉस्पिटल

निजी अस्पताल से इलाज से जुड़े दस्तावेज तलब कर जांच कराई जाएगी। लापरवाही मिलने पर मुकदमा दर्ज करने की संस्तुति होगी। मामला बेहद गंभीर है।
- डॉ. एनबी सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें