फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब सड़क पर हिली ट्रॉली, बच्ची आई जनरेटर की चपेट में, सिर से मांस समेत उखड़े बाल

Fri, 11 Oct 2019 01:26 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
ऑपरेशन के बाद नहीं बच सकी बच्ची - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
किंग जॉर्ज मेडिकल विश्वविद्यालय के ट्रॉमा सेंटर में हादसे में जख्मी होकर आई बच्ची की ऑपरेशन के बाद मौत हो गई। नाराज तीमारदारों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पर आई पुलिस ने तीमारदारों को शांत कराया। केजीएमयू प्रशासन का कहना है ऑपरेशन में किसी तरह की कोताही नहीं हुई है। बच्ची की हालत पहले से गंभीर बनी हुई थी।
विज्ञापन


बताया गया कि गोरखपुर के पीपी गंज निवासी रितु (10) परिवारीजनों के साथ मूर्ति विसर्जन करने बुधवार रात ट्रैक्टर ट्रॉली से जा रही थी। इस दौरान मूर्ति में लाइटिंग के लिए ट्रॉली में जनरेटर भी चल रहा था। सड़क खराब होने पर ट्रॉली हिल गई। बच्ची भी लड़खड़ाते हुए जनरेटर की चपेट में आ गई। ट्रॉली में बैठे लोगों ने रितु को पकड़कर खींचा। परिवारीजन पवन के मुताबिक जनरेटर ने रितु के सिर से मांस समेत बाल उखड़ गए थे। 

तीमारदार बच्ची को लेकर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां से उसे केजीएमयू रेफर कर दिया गया। सुबह चार बजे रितु को लेकर ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। वहीं ऑपरेशन के लिए प्लास्टिक सर्जरी विभाग भेजा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तीमारदारों का आरोप है कि ऑपरेशन बाद बच्ची को आईसीयू की बजाए वार्ड में शिफ्ट दिया गया। बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे उसे सांस लेने में तकलीफ हुई। तीमारदारों ने स्टाफ को बुलाकर उसे आईसीयू में शिफ्ट करने की गुहार लगाई मगर कोई सुनवाई न हुई। 

आरोप है कि इलाज में हुई कोताही से उसकी मौत हो गई। तीमारदारों ने डॉक्टर व स्टॉफ पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा करना शुरू कर दिया। पुलिस बुला ली गई। पुलिस ने तीमारदारों को समझाकर शांत कराया। केजीएमयू प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह के मुताबिक, बच्ची की हालत काफी गंभीर थी। इलाज में किसी तरह की कोताही नहीं हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें