फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सा सम्मेलन: उप मुख्यमंत्री बोले- कोरोना के दौरान सेवा करते हुए भाजपा के सात विधायकों ने जान गंवाई, विपक्ष के लोग घरों में बैठे रहे

Sun, 12 Dec 2021 03:58 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

चिकित्सा प्रकोष्ठ की ओर से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित चिकित्सक सम्मेलन में उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा
 ने कहा कि हम जनता की सेवा के लिए राजनीति में आते हैं अगर लोग जागरुक न हुए तो फिर सत्ता तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों के हाथों में चली जाएगी।
विज्ञापन
चिकित्सा सम्मेलन में मौजूद उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा व अन्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि हमारी राजनीति का उद्देश्य सेवा है। राजनीति में भी चिकित्सकों का योगदान होना चाहिए। कोरोना संक्रमण के निवारण की तैयारी पहले से होनी चाहिए। लोकतंत्र की रक्षा में सभ्रांत समाज का योगदान होना चाहिए।

विज्ञापन


जो लोग कहते थे कि भाजपा की वैक्सीन है मत लगाइए, हमारी सरकार आएगी तब लगवाएंगे। उन्होंने कहा कि न नौ मन तेल होगा न राधा नाचेगी। विपक्ष के नेता ऐसा गैरजिम्मेदाराना बयान दे रहे थे।

गूगल करोगे तो पता चल जाएगा कि कोरोना के दौरान विधायक घर मे बैठे रहे जबकि भाजपा के सात विधायक सेवा कार्य करते हुए कोरोना संक्रमण से जान गंवा गए। जो भी मरीज आये उनसे पूछिए कि कोरोना संक्रमण में किसने उनकी मदद की। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा लखनऊ में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ की ओर से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित चिकित्सक सम्मेलन में बोल रहे थे। कार्यक्रम में भाजपा के चुनाव प्रभारी राधामोहन सिंह, चिकित्सा मंत्री जय प्रताप सिंह और प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ अभयमणि त्रिपाठी भी मौजूद थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सभी विश्वविद्यालयों में नर्सिंग और फार्मेसी के पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे। मरीजों से  दक्षिणा के रूप में लोकतंत्र की रक्षा मांगी जाएगी। चिकित्सक राजनीतिक चेतना को जागृत करें नहीं तो सत्ता फिर तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले लोगों के हाथों में चली जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें