फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेरे जैसे दरोगा ऑफिस के बाहर खड़े रहते हैं, चालान काटा तो घर देने आओगे

Tue, 28 Jun 2016 03:58 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ

सार

  • चीफ सेक्रेट्री ऑफिस में कार्यरत होने का झाड़ा रौब
  •  वर्दी उतरवाने की दी धमकी
  •  बिना हस्ताक्षर किए भागा कार चालक
विज्ञापन
चालान काटती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार का चालान काटा तो घर देने आना पड़ेगा, माफी भी मांगनी पड़ेगी। अभी मुझे जानते नहीं हो, चीफ सेक्रेट्री ऑफिस में कार्यरत हूं। तेरे जैसे कई ट्रैफिक दरोगा वहां बाहर खड़े रहते हैं। 
विज्ञापन


यह नजारा सोमवार सुबह बाराबिरवां चौराहे पर देखने को मिला। ट्रैफिक दरोगा ने लाइसेंस जब्त कर चालान कर दिया। हालांकि, वह चालान चिट पर हस्ताक्षर किए ही भाग निकला।

ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, बाराबिरवां चौराहे पर तैनात ट्रैफिक दरोगा सतीश सुबह करीब 11:30 मिनट पर ड्यूटी में मुस्तैद थे तभी बदनाम लड्डू की तरफ से रॉन्ग साइड से कार सवार लेकर घुस आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइसेंस जब्त कर किया चालान

डेमो प‌िक
इससे सामने से चल रहा ट्रैफिक फंस गया। ट्रैफिक दरोगा ने किसी तरह कार को हटाकर ट्रैफिक संचालन शुरू कराया। ट्रैफिक दरोगा सतीश ने कार मालिक का लाइसेंस ले लिया। 

यह देख कार सवार दरोगा धमकाने लगा और वर्दी उतरवाने की धमकी दी। ट्रैफिक दरोगा ने उसकी एक न सुनी। लाइसेंस जब्त करके चालान किया।

ट्रैफिक दरोगा ने बताया कि लाइसेंस डॉ. सुधीर कुमार निवासी साउथ सिटी पीजीआई का है। ट्रैफिक दरोगा ने मामले की जानकारी अफसरों को दी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें