फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी भेजेंगे राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्री और खास लोगों को गिफ्ट हैंपर

Wed, 11 Nov 2020 09:51 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
दीपावली पर इस बार गिफ्ट बास्केट के जरिए प्रदेश के ओडीओपी की ब्रांडिंग और मजबूत होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से जिलों के मशहूर उत्पादों से सजे ओडीओपी का गिफ्ट हैंपर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्री और खास लोगों को भेजा जाएगा। गिफ्ट बास्केट से देश-दुनिया के लोग यूपी के ओडीओपी उत्पादों की खासियत से वाकिफ होंगे।
विज्ञापन


खास तौर पर दिवाली के लिए तैयार बास्केट में पूजा के लिए विश्व में अपनी तरह के अनूठे मिट्टी से बने गोरखपुर के टेराकोटा शिल्प की गणेश लक्ष्मी की मूर्ति व दीये हैं। पकवान बनाने को गौतमबुद्ध की धरा सिद्धार्थनगर का काला नमक चावल है तो मिठाई में मुजफ्फरनगर का गुड़ और औषधीय फल के रूप में प्रतापगढ़ के आंवले के उत्पाद हैं। त्योहार पर इस गिफ्ट हैंपर में लखनऊ के चिकन का कुर्ता और वाराणसी की सिल्क का स्टोल रखा गया है। इन कपड़ों को भीनी खुशबू में सराबोर करने के लिए कन्नौज का इत्र भी है।

पकवान परोसने के लिए मुरादाबाद का ब्रास बाउल, दस्तरख्वान सजाने के लिए आजमगढ़ की ब्लैक पॉटरी का फूलदान और आगरा के मार्बल का टी कोस्टर भी इस बास्केट की खासियत बढ़ा रहा है। प्रयागराज के बास्केट में तैयार इस हैंपर में घर की साज-सज्जा को चार चांद लगाने के लिए सहारनपुर के लकड़ी के पेन स्टैंड व चंदौली के जरी-जरदोजी की डिजाइन गुणवत्ता के लिहाज से बेमिसाल है। इस ओडीओपी गिफ्ट बास्केट की पैकेजिंग बहुराष्ट्रीय कंपनियों की त्योहारी तैयारी को भी मात देने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें