फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी ने कहा, दवाओं की कालाबाजारी होने पर मेडिकल स्टाफ की निलंबित होगी डिग्री

Tue, 18 May 2021 09:19 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी ने दवाओं की कालाबाजारी होने पर उसमें शामिल लोगों पर एनएसए के तहत कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि दवाओं की कालाबाजारी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे लोगों के खिलाफ एनएसए के तहत कड़ी कार्रवाई करें। यदि इन गतिविधियों में किसी मेडिकल या पैरामेडिकल स्टाफ की संलिप्तता हो, तो उसकी प्रोफेशनल डिग्री को निलंबित किया जाए।

विज्ञापन


टीम 9 की बैठक के दौरान मंगलवार को मुख्यमंत्री ने कहा कि कई जगह से कालाबाजारी की शिकायतें मिल रही हैं, इसे गंभीरता से लें। रेमडेसिविर सहित किसी भी जीवनरक्षक दवा की कालाबाजारी में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि आपदा काल में संक्रमित मरीजों से मनमाने तरीके से इलाज के नाम पर वसूली करने वालों पर भी निगाह रखें। ऐसे अस्पतालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। 

सीएम ने निर्देश दिया कि किसी भी मरीज की मौत के बाद उसके परिजनों को समस्या नहीं होना चाहिए। डीएम व सीएमओ यह सुनिश्चित करें कि कोविड और नॉन कोविड मरीजों के निधन के बाद उनके परिजनों को मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त करने में कठिनाई न हो। यदि मृत्यु कोविड संक्रमण से हुई है तो मृत्यु प्रमाण पत्र पर स्पष्ट उल्लेख किया जाए। सीएम ने इस संबंध में आवश्यकतानुसार शासनादेश भी जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


ऑक्सीजन की व्यवस्था बनाए रखें
सीएम ने निर्देश दिया कि सभी जिलों में उपलब्ध वेंटिलेटर्स के संचालन के लिए एनेस्थेटिक्स व टेक्नीशियन उपलब्ध रहने चाहिए। सभी कोविड और नॉन कोविड मरीजों के उपचार के लिए मांग के अनुसार ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित कराएं। बीते 24 घंटे में 935 मीट्रिक टन ऑक्सीजन का वितरण किया गया। इसमें 560 एमटी केवल रीफिलर के माध्यम से वितरित हुआ। ऑक्सीजन ऑडिट के अच्छे परिणाम मिले हैं, बीते कुछ दिनों में ऑक्सीजन की मांग में 10 से 15 फीसदी की कमी आई है। 

निजी मेडिकल कॉलेजों में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने के संबंध में नीति जारी कर दी गई है। इच्छुक संस्थाओं को सरकार की ओर से सभी जरूरी प्रोत्साहन दिए जाएंगे। पीएम केयर्स, राज्य सरकार तथा सीएसआर के माध्यम से स्थापित हो रहे ऑक्सीजन प्लांट की क्रियाशीलता शीघ्र शुरू की जाए। मुख्य सचिव स्तर से इसकी दैनिक समीक्षा हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें