फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक अप्रैल को टीका लगवा सकते हैं मुख्यमंत्री योगी, सिविल अस्पताल में की गई तैयारियां

Tue, 30 Mar 2021 01:31 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
cm yogi - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक अप्रैल को कोरोनावायरस का टीकाकरण करा सकते हैं। इसे लेकर सिविल अस्पताल में तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस तरह की व्यवस्था बनाई गई है कि मुख्यमंत्री के आने पर अन्य लोगों को किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े। 
विज्ञापन


सिविल अस्पताल के डायरेक्टर सुभाष चंद्रा ने बताया कि अभी अधिकृत तौर पर प्रोटोकॉल नहीं आया है,  लेकिन अस्पताल में तैयारियां पूरी कर ली गई है। मुख्यमंत्री के आने पर उनका टीकाकरण करने के लिए अस्पताल प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। अस्पताल में पहले से पंजीयन कराने वाले अथवा उस दिन टीकाकरण कराने आने वालों को भी टीका लगाया जाएगा। यहां दो अलग-अलग बूथ बनाए गए हैं। ऐसी स्थिति में एक बूथ पर मुख्यमंत्री का टीकाकरण किया जाएगा तो दूसरे पर अन्य लोगों का टीकाकरण चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें