फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी उपचुनाव: मुख्यमंत्री योगी मंगलवार से संभालेंगे चुनावी मोर्चा, तीन दिन में करेंगे 11 सभाएं

Mon, 14 Oct 2019 12:18 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

महाराष्ट्र और हरियाणा का सोमवार को चुनावी दौरा पूरा करते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार से प्रदेश का चुनावी मोर्चा संभाल लेंगे।

विज्ञापन


वह तीन दिन में 11 सीटों पर सभाएं करेंगे। प्रदेश में विधानसभा की 11 सीटों पर उपचुनाव हो रहा है। इसमें दो पर छोड़कर शेष नौ सीटें भाजपा और उसके सहयोगी अपना दल के कब्जे वाली हैं।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल पहले से ही चुनावी मोर्चा संभाले हैं। ये संगठनात्मक बैठकें करने के अलावा सम्मेलनों से समीकरण दुरुस्ती में जुटे हैं। इसके अलावा प्रभारी मंत्री और संगठन की तरफ से प्रभारी बनाए गए पदाधिकारी एक-एक वोट के गुणाभाग में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सीटों के उन विधायकों को जो सांसद निर्वाचित हो चुके हैं और संबंधित जिले के पार्टी विधायकों को भी चुनावी मुहिम में जुटा रखा है। मुख्यमंत्री योगी भी चुनावी बिगुल बजने से पहले ही इन सभी सीटों पर जा चुके हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें