मुख्यमंत्री ने ग्राम प्रधानों से कहा कि वे केवल सरकार के पैसे पर ही निर्भर ना रहें, बल्कि अपनी पंचायत की आय बढ़ाने की चिंता करें। कहा कि यदि पंचायतें स्वावलंबी बनेंगी तभी गांव का हर व्यक्ति स्वावलंबी बन सकता है।
पैसे का सदुपयोग हो तो रोजगार और विकास बढ़ेगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत को जिस उद्देश्य के साथ पैसा दिया जाता है यदि संस्थाएं उसका सदुपयोग करे तो विकास और रोजगार की संभावनाएं बढ़ सकती हैं।
मुख्यमंत्री ने ग्रामीण क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों को नसीहत देते हुए कहा कि कुछ कार्य ऐसा करिए, जिसे आप कह सकें कि यह मेरे कार्यकाल का है। उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण यह नहीं है कि कितने गांव में आपने कुछ ना कुछ दे दिया। उन्होंने कहा कि गांव के अंदर बेहतर कनेक्टिविटी देनी चाहिए।