यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में बारिश के कारण अचानक बढ़ी ठंड को लेकर ट्वीट किया और अफसरों को रैन बसेरों में सभी सुविधाएं ठीक करने के आदेश दिए हैं।
उन्होंने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि अचानक बारिश से ठंड बढ़ गई है। आप सभी अपना ध्यान रखें, विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों का।
आगे उन्होंने कहा कि बढ़ती ठंड को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि समस्त रैन बसेरों में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। जगह-जगह अलाव जलाए जाएं और जरूरतमंदों को कंबल दिए जाएं।
बता दें कि शुक्रवार सुबह अचानक बारिश होने व कई जिलों में ओलावृष्टि से ठंड अचानक बढ़ गई है जिसे लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया है।