फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता को बड़ी राहत देगी योगी सरकार, पार्कों में मॉर्निंग वॉक की मिलेगी अनुमति, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

Tue, 26 May 2020 02:48 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

दो महीने से लॉकडाउन में बंद जनता को योगी सरकार बड़ी राहत देने की तैयारी में है। शर्तों के साथ शॉपिंग कॉम्प्लेक्स खोलने के बाद यूपी सरकार अब पार्कों को भी मॉर्निंग वॉक के लिए खोलने जा रही हैं।

विज्ञापन


मंगलवार को अफसरों संग लॉकडाउन की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए कि समय तय करके अब पार्कों में भी मॉर्निंग वॉक की अनुमति दी जाए।

मुख्यमंत्री ने बैठक में निर्देश दिए कि विभिन्न राज्यों से प्रदेश आने के इच्छुक कामगारों व श्रमिकों की सूची प्राप्त करने के लिए संबंधित राज्य सरकारों को पत्र भेजा जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सभी की सुरक्षित व सम्मानजनक वापसी के लिए प्रतिबद्घ है। इसके लिए निशुल्क ट्रेन व बस की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन

15 दिनों में पूरा किया जाए स्किल मैपिंग का काम

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रदेश आने वाले सभी कामगारों व श्रमिकों की स्क्रीनिंग करते हुए उन्हें आवश्यकतानुसार क्वारंटीन सेंटर या होम क्वारंटीन के लिए भेजा जाए। कामगारों व श्रमिकों सहित सभी जरूरतमंदों को कम्युनिटी किचन के माध्यम से फूड पैकेट उपलब्ध करवाए जाएं। होम क्वारंटीन के लिए घर जाने वाले कामगारों व श्रमिकों को राशन किट उपलब्ध कराई जाए। इसके लिए खाद्यान्न की नियमित व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु कामगारों व श्रमिकों के लिए नए राशन कार्ड भी बनाए जाएं।

उन्होंने एक जून, 2020 से प्रारम्भ होने वाले खाद्यान्न वितरण अभियान के आगामी चरण की तैयारी अभी से प्रारम्भ करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से कामगारों व श्रमिकों से संवाद किया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कामगारों व श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए संकल्पित है। इसके लिए स्किल मैपिंग का कार्य प्रगति पर है।

उन्होंने निर्देश दिया कि आगामी 15 दिनों में यह कार्य पूरा करते हुए सभी का डाटा इकट्ठा कर लिया जाए। एसएसएमई इकाइयों सहित विभिन्न उद्योगों में कामगारों व श्रमिकों को उनकी दक्षता के अनुसार समायोजित करने के लिए सभी प्रकार के उद्योगों का सर्वे कराया जाए।
विज्ञापन

कोविड अस्पतालों की क्षमता एक लाख बेड तक की जाए

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि एल-1, एल-2 और एल-3 कोविड अस्पतालों में बेड की संख्या को इस महीने के अंत तक बढ़ाकर एक लाख की जाए। अधिक से अधिक लोगों की टेस्टिंग करने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि प्रत्येक जनपद में एक टेस्टिंग लैब की स्थापना के कार्य को गति प्रदान की जाए।

उन्होंने कहा कि सभी नॉन कोविड अस्पतालों में संक्रमण से सुरक्षा के सभी उपाय अपनाते हुए इमरजेंसी सेवाओं का संचालन और आवश्यक ऑपरेशन की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। एसजीपीजीआई, केजीएमयू और डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान जैसे प्रदेश के बड़े चिकित्सा संस्थानों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने और मजबूत करने का काम किया जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें