फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बलरामपुर दौरा, 11–12 मार्च का कार्यक्रम जारी

Tue, 10 Mar 2026 08:14 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर बलरामपुर आ रहे हैं। इसके लिए कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री जिले में कई कार्यक्रमों में हिस्सेदारी करेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलरामपुर जिले में दो दिवसीय प्रवास के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को दोपहर तीन बजे आएंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री का कार्यक्रम जारी हो गया है। कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 11 मार्च को दोपहर 3:45 बजे मां पाटेश्वरी राज्य विश्वविद्यालय परिसर पहुंचेंगे। यहां वे 3:45 से 4:00 बजे तक निर्माणाधीन विश्वविद्यालय भवन का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद 4:00 बजे विश्वविद्यालय परिसर से प्रस्थान करेंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री 4:05 बजे राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं संयुक्त चिकित्सालय पहुंचेंगे, जहां 4:05 से 4:20 बजे तक मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद 4:20 बजे वहां से प्रस्थान कर 4:25 बजे कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचेंगे। कलेक्ट्रेट में 4:30 से 5:20 बजे तक मुख्यमंत्री विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगे।

ये भी पढ़ें - यूपी कैबिनेट के 30 बड़े फैसले, लखनऊ में नगर आयुक्त कार्यालय की कुर्की, सिलिंडरों के लिए मारामारी
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अब ओला, उबर को भी कराना होगा पंजीकरण, पांच हजार गांवों के लिए खुशबरी; पढ़ें अहम फैसले
विज्ञापन


बैठक के बाद वे 5:20 बजे कलेक्ट्रेट से रवाना होकर 5:30 बजे पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे और 5:35 बजे राजकीय हेलीकॉप्टर से तुलसीपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री 5:45 बजे मां पाटेश्वरी विद्यालय, तुलसीपुर स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे। यहां से 5:50 बजे कार द्वारा देवीपाटन मंदिर के लिए रवाना होंगे और 5:55 बजे देवीपाटन मंदिर परिसर पहुंचकर दर्शन-पूजन करेंगे। 

12 मार्च को सुबह प्रस्थान: अगले दिन 12 मार्च को सुबह 9:30 बजे मुख्यमंत्री देवीपाटन मंदिर से कार द्वारा हेलीपैड के लिए प्रस्थान करेंगे और 9:35 बजे हेलीपैड पहुंचकर राजकीय हेलीकॉप्टर से अगले गंतव्य के लिए रवाना हो जाएंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें