फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी के दौरे की तैयारियों का जायजा लेने रायबरेली पहुंचे सीएम योगी

Thu, 13 Dec 2018 02:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 16 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए बृहस्पतिवार को रायबरेली पहुंचे और प्रशासनिक अफसरों व भाजपा नेताओं से चर्चा के साथ ही मॉडर्न रेल कोच फैक्टरी का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


रायबरेली कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का संसदीय क्षेत्र है। यहां पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंच रहे हैं। ऐसे में इस दौरे को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी चल रही है। प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर भाजपा नेताओं तक तैयारियों में जुटे हुए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां जनसभा करेंगे और छत्तीसगढ़, राजस्थान व मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में हार के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह भरेंगे। कांग्रेस के गढ़ में पीएम की जनसभा को लेकर इलाके में खासा सरगर्मी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें