फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: मुख्यमंत्री योगी ने अयोध्या का किया हवाई सर्वेक्षण, उमड़ी भीड़ का आसमान से किया आकलन

Fri, 31 Jan 2025 08:47 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

महाकुंभ में स्नान के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं। इसे लेकर पुलिस अधिकारी व प्रशासन अलर्ट हो गया है। महाकुंभ के बाद रामनगरी में भी लगातार आस्था का सैलाब उमड़ रहा है।
विज्ञापन
सीएम योगी ने किया हवाई दौरा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अयोध्या का हवाई सर्वेक्षण किया। सीएम ने राम जन्मभूमि, हनुमानगढ़ी और सरयू के घाट का हवाई सर्वेक्षण किया। प्रयागराज महाकुंभ में स्नान के पहले और बाद में बड़ी संख्या में श्रद्धालु लगातार अयोध्या पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन


श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा देने के लिए ग्राउंड जीरो पर सीएम योगी के अधिकारी उतरे हुए हैं। मुख्यमंत्री की ओर से अयोध्या में पहुंच रहे श्रद्धालुओं की भीड़ की आसमान से निगरानी और आकलन किया गया।

महाकुंभ मेले से लौट रहे श्रद्धालुओं की भीड़ से अयोध्या पटी हुई है। शुक्रवार को भी रामनगरी में पांच लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन पूजन कर रहे हैं। इसी बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या का हवाई सर्वेक्षण कर मेला व्यवस्था की जानकारी ली है।
विज्ञापन


अयोध्या में कमिश्नर गौरव दयाल और आईजी प्रवीण कुमार समेत अन्य आला अधिकारी जमे हुए हैं और क्षेत्र की निगरानी कर रहे हैं। बसंत पंचमी के स्नान के बाद यानी पांच फरवरी तक अयोध्या में श्रद्धालुओं की भीड़ के उमड़ने की संभावना है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें