फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: हनुमानगढ़ी में श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा, लोग बोले- धन्यवाद अयोध्या पुलिस

Fri, 31 Jan 2025 06:18 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

हनुमानगढ़ी में श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की गई। इस दौरान सभी बेहद उत्साहित दिखे। श्रद्धालुओं ने कहा कि प्रशासन ने बहुत अच्छे इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगरी में श्रद्धालुओं के ऊपर पुष्प वर्षा की गई। हनुमानगढ़ी में मौजूद एडिशनल एसपी डॉ. राजेश तिवारी ने श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की। बेहतर प्रशासनिक व्यवस्थाओं को देखते हुए श्रद्धालु बेहद उत्साहित दिखे। अयोध्या पुलिस को धन्यवाद दिया।

विज्ञापन


अयोध्या पुलिस भारी भीड़ में श्रद्धालुओं की मदद कर रही है। अयोध्या पुलिस ने हनुमानगढ़ी पर पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। इस दौरान महाकुंभ से वापस लौटे श्रद्धालुओं ने प्रशासन की प्रशंसा की और कहा कि बहुत अच्छे इंतजाम किए गए हैं।

मुख्यमंत्री योगी ने अयोध्या का किया हवाई सर्वेक्षण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अयोध्या का हवाई सर्वेक्षण किया। सीएम ने राम जन्मभूमि, हनुमानगढ़ी और सरयू के घाट का हवाई सर्वेक्षण किया। प्रयागराज महाकुंभ में स्नान के पहले और बाद में बड़ी संख्या में श्रद्धालु लगातार अयोध्या पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा देने के लिए ग्राउंड जीरो पर सीएम योगी के अधिकारी उतरे हुए हैं। मुख्यमंत्री की ओर से अयोध्या में पहुंच रहे श्रद्धालुओं की भीड़ की आसमान से निगरानी और आकलन किया गया। महाकुंभ मेले से लौट रहे श्रद्धालुओं की भीड़ से अयोध्या पटी हुई है। शुक्रवार को भी रामनगरी में पांच लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन पूजन कर रहे हैं। इसी बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या का हवाई सर्वेक्षण कर मेला व्यवस्था की जानकारी ली है।

अयोध्या में कमिश्नर गौरव दयाल और आईजी प्रवीण कुमार समेत अन्य आला अधिकारी जमे हुए हैं और क्षेत्र की निगरानी कर रहे हैं। बसंत पंचमी के स्नान के बाद यानी पांच फरवरी तक अयोध्या में श्रद्धालुओं की भीड़ के उमड़ने की संभावना है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें