फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: घातक हो रहा डेंगू, मच्छर पनपने के हालात मिलने पर आठ घरों के मालिकों को नोटिस जारी

Wed, 09 Oct 2024 05:47 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

शहर में डेंगू के मरीज बढ़ते जाने के साथ ही मलेरिया के भी मरीज मिल रहे हैं। इसे लेकर इलाकों में छिड़काव किया जा रहा है। वहीं, मच्छर पनपने के हालात मिलने पर आठ घरों के मालिकों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
- फोटो : Freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में मंगलवार को अलग-अलग इलाकों में डेंगू के 52 मरीज मिले। इनमें से कई अस्पतालों में भर्ती हैं। सीएमओ के प्रवक्ता योगेश रघुवंशी ने बताया कि फैजुल्लागंज, इंदिरानगर और अलीगंज में सबसे अधिक आठ-आठ मरीज मिले हैं। सिल्वर जुबली इलाके में छह टुडियागंज में पांच, ऐशबाग, रेडक्रॉस व चिनहट में चार-चार, एनके रोड पर तीन और सरोजनीनगर में दो मरीज मिले हैं।

विज्ञापन


जिले में इस वर्ष डेंगू के 853 केस मिल चुके हैं। मच्छर पनपने की हालात मिलने पर आठ घरों के मालिकों को नोटिस जारी किया गया। जिला मलेरिया अधिकारी की टीमों ने छिड़काव किया।

उधर, मलेरिया के भी सात मरीज मिले हैं। अलीगंज व इंदिरानगर में दो-दो, एनके रोड, चंदरनगर व बीकेटी में एक मामला सामने आया। चिकनगुनिया के तीन मरीज टुडियागंज, अलीगंज व इंदिरानगर में मिले। इस वर्ष मलेरिया के 433 व चिकनगुनिया के 66 रोगी मिल चुके हैं।
विज्ञापन


फैजुल्लागंज में डेंगू का डंक तेज हो गया है। मंगलवार को यहां के श्रीनगर मोहल्ले से आठ मरीज मिले। इनमें से एक को हालत गंभीर होने पर आईसीयू में भर्ती किया गया है। लोगों में नाराजगी है कि पिछले महीने इसी मोहल्ले में छात्र श्रेष्यांश की डेंगू से जान जाने के बाद भी जिम्मेदार विभाग लापरवाह बने हैं। अब मोहल्ले के दीपक दुबे, रश्मि कटियार, पवन लाल गुप्ता, अभय शर्मा, अभिषेक श्रीवास्तव, गिरिजा शंकर दुबे, महेश सोनी, रूबी सिंह डेंगू की चपेट में हैं। इनमें से महेश निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है।
विज्ञापन


खास बात है कि एक साथ इतने डेंगू मरीज मिलने के बाद भी मोहल्ले में न तो फॉगिंग हुई और न ही एंटीलार्वा का छिड़काव किया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें