फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन हादसा: सीएम अखिलेश बोले, ये वक्त राजनीति का नहीं, जोशी बोले, राजनीतिक साजिश

Sun, 20 Nov 2016 01:25 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव
विज्ञापन
यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने कानपुर के पुखरायां में हुए ट्रेन हादसे पर गहरा दुख व्य‌क्त किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हादसे के शिकार लोगों की मदद के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


हादसे पर रेलमंत्री सुरेश प्रभु का इस्तीफा मांगने की बात पर कहा कि यह वक्त राजनीति का नहीं है, ‌बल्कि हादसे से पीड़ितों की मदद करने का है। उन्होंने कहा कि मैंने रेलमंत्री से बात की है और पीड़ितों के लिए उनके साथ हैं।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए घटनास्‍थल पर भेज दिया है और पीड़ितों की मदद के लिए कोई कसर न रखने का आदेश दिया।

वहीं, वरिष्‍ठ भाजपा नेता व कानपुर से सांसद मुरली मनोहर जोशी ने मामले में राजनीतिक साजिश होने की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि हादसे की जांच होनी चाहिए। इस समय देश का जैसा माहौल है, उसमें कुछ भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी राज्यपाल राम नाईक ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें