फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधी जिस भाषा में समझेंगे, उसी भाषा में समझाएंगे: मुख्यमंत्री आदित्यनाथ

Sat, 20 May 2017 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विधानसभा में बोलते सीएम आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में अपराध की कुछ घटनाएं हुई हैं, उन्हें सख्ती से रोकेंगे। अपराधी जिस भाषा में समझेंगे, उसी भाषा में समझाएंगे। कानून के राज के लिए अफसरों को खुली छूट दी गई है। इसके बाद जवाबदेही तय की जाएगी।
विज्ञापन


योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चार दिन चली चर्चा का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुछ घटनाएं हुई हैं, इनका दुख है।

उन्होंने सवाल उठाया कि प्रदेश में राजनीति का अपराधीकरण किसने किया, अपराधियों का राजनीतिकरण किसने किया, प्रशासन का जातीयकरण किसने किया, अपराधों का व्यवसायीकरण किसने किया, तबादलों का उद्योगीकरण किसने किया?
विज्ञापन


उन्होंने कहा, मारीछ को मालूम था कि कंचन मृग बनकर उसकी दुर्गति होने वाली है। उसी तरह अपराधियों को महसूस हो रहा है कि क्या दुर्गति होने वाली है, इसलिए फड़फड़ा रहे हैं।

'यहां न कोई अपना है, न कोई पराया'

- फोटो : amar ujala
आदित्यनाथ ने कहा, मेरे बारे में सब जानते हैं, यहां न कोई अपना है, न कोई पराया। हम तय कर चुके हैं कि अपराध और अपराधियों के संरक्षणदाताओं के लिए प्रदेश में कोई जगह नहीं है।

किसी ने गरीब, निरीह, कमजोर या व्यापारी का उत्पीड़न किया तो उसे अपने भविष्य के बारे में सोचना पड़ेगा। जिन लोगों की आदत 10-15 साल में खराब हो गई है, उसे छूटने में समय लग रहा है।

स्टेट हाईवे पर भी शराब की दुकान नहीं
सीएम ने कहा कि हम नई आबकारी नीति लेकर आ रहे हैं। अब नेशनल हाईवे ही नहीं, स्टेट हाईवे पर भी शराब की दुकान नहीं खुलेगी। किसी बस्ती, शिक्षण संस्थाओं के पास और धर्मस्थलों के 500 मीटर के दायरे में शराब की दुकान नहीं खुलने देंगे।

ऐसी नीति बना रहे हैं कि राजस्व की हानि भी नहीं होने देंगे। उन्होंने तंज कसा कि पूर्ववर्ती सरकार ने दो साल आगे का ठेका दे दिया है। 

समस्याओं को चुनौती के रूप में ले रहे

- फोटो : amar ujala
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारी सरकार बने आज ठीक दो महीने हुए हैं। हम समस्याओं को चुनौती के रूप में ले रहे हैं। जिन्होंने प्रदेश में 5-10 साल राज किया है, वे दो माह का लेखा-जोखा चाहते हैं, बार-बार सदन से वॉकआउट कर रहे हैं।

दो माह में हमने कुछ काम शुरू किए हैं, ये सपा-बसपा के 15 साल पर भारी पड़ रहे हैं। सरकार ने पहला फैसला किसानों का फसली कर्ज माफ करने का लिया। इससे 86 लाख किसान लाभान्वित होंगे। अब तक 18.50 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई है।

पिछले साल कुल 7.20 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई थी। किसानों को 21,570 करोड़ रुपये गन्ना मूल्य का भुगतान कराया गया। यह पिछले साल से दोगुना है। 15 जून तक शेष 3000 हजार करोड़ रुपये गन्ना मूल्य का भुगतान कर दिया जाएगा। 13 हजार मीट्रिक टन आलू की खरीद पहली बार की गई।
विज्ञापन

सीटी वालों के लिए एंटी रोमियो स्क्वॉयड बनाया

योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान सीटी बजने पर भी चुटकी ली। कहा कि सीटी दो ही लोग बजाते हैं।

पहले ट्रैफिक पुलिसकर्मी और दूसरे वालों के लिए एंटी रोमियो स्क्वॉयड बनाया है। इस स्क्वॉयड ने 1 लाख 77 हजार 437 मामले पकड़े। इनमें केवल 509 पर अभियोग पंजीकृत किया गया।

1061 को चेतावनी दी गई और अन्य सभी को अभिभावकों को सौंप दिया गया। दो माह में जमीनों पर कब्जा करने वालों को चिह्नित कर लिया जाएगा।

गांव में यदि कोई कमजोर, दलित, गरीब सरकारी जमीन पर झोपड़ी बनाकर रह रहा है तो उसका पट्टा किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें