फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ पूजा पर महिलाओं ने सूर्य को अर्घ्य देकर की परिवार के खुशहाली की कामना, घाटों पर लगी भीड़

Tue, 13 Nov 2018 08:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

पुत्र कामना एवं परिवार की खुशहाली के लिए महिलाओं ने अस्तांचल सूर्य को अर्घ्य देकर छठ माता की पूजा अर्चना की। सूर्य को अर्घ्य देने के लिए लखनऊ के गोमती नदी के घाटों पर महिलाओं की भारी भीड़ जुटी। डाला छठ की पूजा को लेकर लोगों में खासा उत्साह रहा।

विज्ञापन


कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की छठी तिथि को छठ पूजा का पर्व मनाया जाता है। डाला छठ पर्व की शुरुआत विगत रविवार को नहाय-खाय कार्यक्रम से हुई। सोमवार को खरना मनाया गया।

मंगलवार को महिलाओं ने पूरे दिन निर्जला व्रत रखा। शाम के समय अस्त होते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया गया। झूलेलाल पार्क व लक्ष्मण मेला पार्क सहित गोमती नदी के घाटों पर पवित्र जल में व्रती महिलाओं तथा उनके परिवारीजनों ने पूजन-सामग्री, मिष्ठान, फल व मेवा के साथ अस्त होते हुए सूर्य देव को अर्घ्य दिया और विधि विधान के साथ छठ माता की पूजा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


छठ माता की पूजा अर्चना करके महिलाओं ने पुत्र कामना के साथ-साथ परिवार की खुशहाली का आशीर्वाद मांगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें