फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ महापर्व अनुशासन, तपस्या और पवित्रता का प्रतीक : राजेश्वर सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सरोजनीनगर के भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने छठ महापर्व पर क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छठ भारतीय संस्कृति में अनुशासन, तपस्या और पवित्रता की महान परंपरा का प्रतीक है। सूर्यदेव की उपासना के जरिये यह पर्व कृतज्ञता, सकारात्मकता और प्रकृति संरक्षण का संदेश देता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सरोजनीनगर के छठ पूजा स्थलों और घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए साफ-सफाई, प्रकाश, पेयजल और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए। उद्देश्य व्रतियों, महिलाओं और बुजुर्गों को पूजा के दौरान किसी तरह की असुविधा से बचाना है। उन्होंने भगवान सूर्य और छठी मैया से क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें