लखनऊ। यात्रियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग ने ''ऑपरेशन सतर्कता'' अभियान शुरू किया है। 13 से 17 नवंबर तक चलने वाले अभियान में 15 नवंबर शाम चार बजे तक नियमों का उल्लंघन करने वाली 126 यात्री बसों के चालान किए गए, जबकि 11 बसों को पी-4 पार्किंग में सीज किया गया।
परिवहन आयुक्त के निर्देश पर आगरा एक्सप्रेसवे और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर आठ-आठ घंटे की रोटेशनवार ड्यूटी लगाई गई है। इसमें लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, सीतापुर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, औरैया, इटावा, कन्नौज, खीरी और बाराबंकी के प्रवर्तन अधिकारी तैनात हैं। बसों में इमरजेंसी गेट, अग्निशमन यंत्र, ओवरलोडिंग, माल ढुलाई और नशे में वाहन चलाने की जांच की जा रही है।
संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) प्रभात पांडेय ने बताया कि बिहार, अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड और मणिपुर में पंजीकृत कई स्लीपर बसें परमिट शर्तों का उल्लंघन करती मिलीं। ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट यान (संशोधित) नियमावली, 2026 के तहत बसों का संचालन गृह राज्य से शुरू होकर वहीं समाप्त होना चाहिए। इसके बावजूद बसें यूपी के एक जिले से दूसरे जिले या दिल्ली और पंजाब तक सवारियां ले जा रही थीं।
टोल प्लाजा पर तैनात टीम।
टोल प्लाजा पर तैनात टीम।
टोल प्लाजा पर तैनात टीम।
टोल प्लाजा पर तैनात टीम।