फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CAA हिंसा: उपद्रवियों को बख्शने के मूड में नहीं योगी सरकार, 343 मामलों में चार्जशीट की तैयारी

Wed, 04 Mar 2020 09:06 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
लखनऊ में हुई हिंसा का एक दृश्य। (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में प्रदेश के विभिन्न जिलों में हुई हिंसा में दर्ज 343 मामलों में पुलिस जल्द से जल्द चार्जशीट दायर करने की तैयारी में है। डीजीपी मुख्यालय ने इन सभी मामलों की जांच को प्राथमिकता के आधार पर पूरी किए जाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


सीएए व एनआरसी के विरोध में दिसंबर में प्रदेश के विभिन्न जिलों में हिंसात्मक प्रदर्शन हुए थे। पुलिस ने विभिन्न जिलों में कुल 343 एफआईआर दर्ज की और करीब 840 को गिरफ्तार किया था। इनमें करीब 560 लोगों को अदालतों से जमानत मिल चुकी है। वहीं पूरे प्रकरण को लेकर उच्च अधिकारी चिंतित हैं।

कारण यह है कि दिसंबर में दर्ज इन मुकदमों में आरोप पत्र अथवा अंतिम रिपोर्ट लगाने का समय लगभग पूरा होने जा रहा है। किसी भी मामले में यह रिपोर्ट 90 दिन में लग जानी चाहिए। ऐसा न होने की दशा में आरोपियों को अदालत से लाभ मिल सकता है। सरकार भी इस मामले को लेकर गंभीर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिर्फ दो ही मामलों में पूरी हुई है जांच

हिंसा को लेकर जो मुकदमे दर्ज हुए उनमें से सिर्फ कानपुर और संभल के एक-एक मामले में जांच पूरी हो सका है। स्थानीय अदालतों में इस मामले में पुलिस के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने के लिए भी कई याचिकाएं दायर हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें