फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow : यूपी के पूर्व मंत्री की मानहानि में संजय सिंह पर एक लाख का जुर्माना, आम आदमी पार्टी के आरोप खारिज

Thu, 04 Jan 2024 03:25 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

आम आदमी पार्टी के नेता सांसद संजय सिंह के द्वारा पूर्व जलशक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह पर लगाए गए सभी आरोप अदालत ने खारिज करते हुए एक लाख का जुर्माना लगाते हुए कड़ी फटकार लगाई है।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व जलशक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह पर लगाए गए सभी आरोप अदालत ने खारिज करते हुए आम आदमी पार्टी के नेता पर एक लाख का जुर्माना लगाया है। पूर्व जलशक्ति मंत्री द्वारा दाखिल आम आदमी पार्टी के नेता सांसद संजय सिंह के विरुद्ध मानहानि वाद में एक लाख का जुर्माना लगाया और तत्काल सभी सोशल मीडिया अकाउंट से भाजपा नेता डॉ महेन्द्र सिंह के विरुद्ध टिप्पणियों को हटाने के निर्देश दिए। सिविल जज सीनियर डिवीज़न ने यह फैसला सुनाया।

विज्ञापन


महेंद्र सिंह ने कहा कि मैं राजनीति और सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी और शुचिता का शुद्ध अंतःकरण से पालन करता हूं। मेरे विरुद्ध चलाए गए मिथ्या अभियान झूठे और बेबुनियाद साबित हुए। आज ईमानदारी की जीत हुई है और झूठ फिर से हारा है। मैं उन सभी महानुभावों का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने मुझ पर और मेरी सच्चाई पर हमेशा विश्वास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें