लखनऊ। चारबाग से बसंतकुंज के बीच मेट्रो की ब्लू लाइन पर काम जल्द शुरू होने की उम्मीद है। इसके साथ लखनऊ मेट्रो के सात कॉरिडोर पर मंथन शुरू कर दिया गया है। इनके तैयार होने से दस लाख से अधिक की आबादी को राहत मिलेगी और राजधानी के ट्रांसपोर्ट का कायाकल्प होगा।
चारबाग से बसंतकुंज के बीच मेट्रो की ब्लू लाइन बिछाने को लेकर मंगलवार को सकारात्मक पहल हुई है। कुल 12 किमी के इस रूट पर 11 स्टेशन बनाए जाएंगे, जिनमें सात अंडरग्राउंड व चार एलिवेटेड होंगे। सूत्र बताते हैं कि लखनऊ मेट्रो के सात कॉरिडोर बन जाने से दस लाख से अधिक आबादी को राहत होगी। इसके लिए 50 से अधिक स्टेशन बनाने होंगे। प्रोजेक्ट को पूरा होने में लंबा वक्त लगेगा, पर अफसरों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
इन कॉरिडोर की है योजना
सचिवालय से सीजी सिटी (12 किमी)
अमौसी से इकाना स्टेडियम (19.6 किमी)
इंदिरानगर से इकाना स्टेडियम (8.7 किमी)
चारबाग से पीजीआई (11 किमी)
आईआईएम से राजाजीपुरम (21.5 किमी)
मुंशीपुलिया से जानकीपुरम (6.5 किमी)
आईआईएम से अमौसी (13 किमी)