फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम खां के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने की मंजूरी, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Fri, 27 Jul 2018 03:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
आजम खां - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सीआरपीएफ जवानों के खिलाफ पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां की आपत्तिजनक टिप्पणी पर राज्य सरकार ने अभियोजन की स्वीकृति दे दी है। इसके बाद अब रामपुर पुलिस सपा नेता के खिलाफ अदालत में आरोपपत्र दाखिल करने की तैयारी में है। जिले के एसपी विपिन टाडा के अनुसार, सोमवार या इससे पहले सीजेएम कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी।

विज्ञापन


एसपी ने बताया कि रामपुर पुलिस ने इस मामले में चार्जशीट पहले ही तैयार कर ली थी। पुलिस ने राज्य सरकार से अभियोजन की स्वीकृति मांगी थी। अब सरकार ने रामपुर पुलिस को यह स्वीकृति दे दी है।

भाजपा के पूर्व विधायक शिव बहादुर सक्सेना के बेटे आकाश सक्सेना की तहरीर पर रामपुर पुलिस ने आजम के खिलाफ आईपीसी की धारा 153 ए और 505 के तहत अभियोग दर्ज किया था। दोनों ही धाराओं में तीन वर्ष के कारावास अथवा जुर्माना या दोनों की सजा हो सकती है।
विज्ञापन


पुलिस ने सपा नेता के खिलाफ आरोप सही पाते हुए अपनी चार्जशीट तैयार की है। आजम ने गत वर्ष अप्रैल में छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सीआरपीएफ के 25 जवानों की माओवादियों द्वारा हत्या करने के बाद आपत्तिजनक बयान दिया था। चार्जशीट दाखिल होने के बाद पुलिस अदालत के  आदेश पर आगे की कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें