लखनऊ। अलीगंज स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) परिसर में प्लेसमेंट हॉल के अभाव में टिनशेड साइकिल स्टैंड को ही अस्थायी हॉल बना दिया गया। सोमवार को आयोजित कैंपस प्लेसमेंट के दौरान करीब 30 डिग्री तापमान में अभ्यर्थी झुलसते नजर आए। अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि उन्हें हॉल में भूसे की तरह भर दिया गया।
सोमवार को अमर उजाला टीम की पड़ताल में प्लेसमेंट व्यवस्था बेहद खराब मिली। हॉल में प्रवेश और निकासी के लिए केवल एक ही द्वार था। करीब 500 क्षमता वाले इस हॉल में 1300 से अधिक अभ्यर्थी पहुंच गए, जिससे अधिकांश को बैठने तक की जगह नहीं मिल सकी।
स्थिति यह रही कि कुछ अभ्यर्थी खिड़की के बाहर से ही दस्तावेज जांच कराते दिखे, जबकि बड़ी संख्या में अभ्यर्थी गेट के बाहर इंतजार करते रहे। हॉल के अंदर बेंच लगाया गया था। टिनशेड के कारण अत्यधिक गर्मी थी। पंखों से भी राहत नहीं मिल रही थी, जिससे अभ्यर्थी परेशान नजर आए।
वाराणसी से आए अंकित कुमार ने बताया कि टिनशेड के कारण अंदर सांस लेना मुश्किल हो रहा था। गर्मी से सभी अभ्यर्थी परेशान थे। अव्यवस्था पर सवाल किया तो पेड़ की छांव में भेज दिया गया। वहीं, वाराणसी से आए गोपाल यादव ने कहा कि जब बैठने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी, तो इतनी बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को बुलाया ही क्यों गया। अभ्यर्थियों को हॉल में ‘भूसे की तरह’ भर दिया गया।
प्लेसमेंट अधिकारी, आईटीआई एमए खान के अनुसारए परिसर में नए प्लेसमेंट हॉल के निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। टिनशेड हॉल में लाइट और पंखें की व्यवस्था है। अभ्यर्थियों को चार शिफ्ट में बुलाया गया था लेकिन एक साथ आने की वजह से भीड़ बढ़ गई।
कैंपस प्लेसमेंट में बायोमीट्रिक जांच, 676 अभ्यर्थी देंगे साक्षात्कार
लखनऊ। अलीगंज स्थित राजकीय आईटीआई परिसर में सोमवार को मारुति सुजुकी कंपनी के सोनीपत प्लांट के लिए कैंपस प्लेसमेंट हुआ। रोजगार मेले में पहले दिन 1359 अभ्यर्थियों की बायोमीट्रिक जांच की गई। दस्तावेज की जांच और लिखित परीक्षा में 676 अभ्यर्थी सफल हुए। मंगलवार को चयनितों का साक्षात्कार होगा। आईटीआई के प्लेसमेंट अधिकारी एमए खान ने बताया कि कंपनी की ओर से टेक्नीशियन के करीब 500 पदों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। साक्षात्कार के बाद अंतिम चयन की सूची जारी की जाएगी। चयनितों को कंपनी की ओर से 32 हजार रुपये महीने तक वेतन दिया जाएगा। (संवाद)
प्लेसमेंट हॉल के अभाव में टिनशेड साइकिल स्टैंड को ही अस्थायी हॉल बना दिया गया।