27 फरवरी 2020 से सीतापुर की जेल में बंद आजम खां इससे पहले भी कई बार मुलाकात से इंकार करते रहे हैं। जेल से जुड़े सूत्रों के अनुसार, आजम खां ने कई बार लोगों को मना किया है। इसमें पार्टी के कुछ बड़े तो कुछ छोटे नेता भी शामिल रहे हैं। वैसे सप्ताह में दो मुलाकात आजम खां की लोगों से हो जाती है।
26 महीनों में एक बार मिले अखिलेश यादव
आजम को सीतापुर की जेल में बंद हुए 26 माह हो रहे हैं। सिर्फ एक बार ही सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आजम से मुलाकात की। हाल ही में जब आजम के समर्थकों ने इस्तीफा देना शुरू किया और उन्होंने पार्टी से मुखालफत के सुर बुलंद किए तो सपा अचानक सक्रिय हो गई।
...तो सपा से नाराज हैं आजम
शिवपाल से मिलने के बाद रविवार को रविदास मेहरोत्रा के जेल पहुंचने के पीछे माना जा रहा है कि कहीं न कहीं अखिलेश यादव के इशारे पर ही वह उनका संदेशा लेकर आएं होंगे। उधर, रालोद के जयंत चौधरी ने रामपुर में आजम के बेटे से मुलाकात की। अब आजम रविवार को रविदास से मिले नहीं।
इससे इस बात पर मोहर लग रही है कि कहीं न कहीं आजम सपा से नाराज हैं। चर्चा इस बात की भी है कि पार्टी के विधायक से मुलाकात न करने से सपा के लिए संकेत अच्छे नहीं हैं।