फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी : लग्जरी कारों से करते थे अवैध शराब की तस्करी, नंबर भी बदलते रहते थे

Thu, 14 Mar 2019 10:20 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला बाराबंकी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
पांच लाख रुपये कीमत की हरियाणा की अवैध शराब के साथ दो तस्करों को पुलिस ने दबोचा है। तस्करों के कब्जे से 2118 बोतल में 786 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इसका खुलासा एसपी डॉ. सतीश कुमार ने बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन के सभागार में किया।  
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। एएसपी दक्षिणी अशोक कुमार के निर्देशन में रामसनेहीघाट कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अलोक मणि त्रिपाठी भी गुरुवार की सुबह चेकिंग कर रहे थे। कोतवाली क्षेत्र के एक ढाबे के निकट कार व इनोवा सवार तस्कर भागने लगे। इस पर पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। 

पुलिस के हाथ लगे तस्करों में एक हरियाणा प्रांत के सोनीपत जिला के खानपुर कला निवासी मुनेश कुमार व गन्नौर थाना क्षेत्र का निवासी अशोक कुमार है। इनके कब्जे से वाहनों में भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इस पर दोनों के खिलाफ रामसनेहीघाट कोतवाली में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है। 
विज्ञापन


एससपी ने बताया कि पकडे़ गए शराब तस्करों की मानें तो यह हरियाणा व सोनीपत से शराब लेकर बिहार के दरभंगा जा रहे थे। इसके ग्राहक उन्हें दरभंगा से पहले मिल जाते हैं और दोगुने दाम पर शराब लेते हैं। इस काम का उन्हें 50 हजार रुपये तक हफ्ते में मिल जाता है। ऐसे में अब यह धंधा बन गया है। पुलिस का चकमा देने के लिए गैर प्रांत की शराब की तस्करी लग्जरी वाहनों में की जाती है, वह भी नम्बर बदल कर। 

रामसनेहीघाट पुलिस ने भी गुरुवार को हरियाणा की अंग्रेजी शराब के दो तस्करों को ऐसे ही लग्जरी वाहनों के साथ पकडा। इनमें एक होंडा सिटी कार व दूसरी इनोवा है। इनमें नंबर दिल्ली व हरियाणा के अंकित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें