फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एमएजेएमसी के परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव, अब 13 से होंगी परीक्षाएं, कई और कार्यक्रम जारी

Tue, 24 Dec 2024 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लविवि ने सोमवार को एमएजेएमसी विषम सेमेस्टर की परीक्षा में बदलाव करते हुए नवीन परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसमें पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं 13 से 25 जनवरी और तीसरे सेमेस्टर की 17 से 27 जनवरी तक कराए जाने का निर्णय लिया गया है। कई अन्य विषयों का परीक्षा कार्यक्रम भी जारी किया गया है। विद्यार्थी लविवि की वेबसाइट पर विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं।
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी की ओर से बीए सातवें सेमेस्टर, एमए पत्रकारिता एवं जनसंचार, एमए लोक प्रशासन और मास्टर ऑफ हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन पाठ्यक्रम रेग्युलर, इम्प्रूवमेंट, एग्जेम्पटेड व बैक पेपर के प्रथम व तृतीय सेमेस्टर की समय सारिणी घोषित की गई है। बीए सातवें सेमेस्टर की परीक्षाएं छह जनवरी से 17 जनवरी तक चलेंगी। वहीं एमए लोक प्रशासन प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 13 से 25 जनवरी और तृतीय की 15 से 27 जनवरी तक होंगी। मास्टर ऑफ हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन प्रथम सेमेस्टर की 13 से 28 जनवरी और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा का आयोजन 15 से 29 जनवरी तक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें