आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को क्रूर शासक बताया है।
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि गोरखपुर की धरती को सामंतवादी क्रूर शासक से मुक्त कराने आ रहा हूं। यहीं से बहुजन मुक्ति का इंकलाब होगा। गुलामी की बेड़ियां काटकर नई बहुजन क्रांति का आगाज होगा। ये लड़ाई अब शासक बनाम जनता की है। आज ओर कल दो दिन गोरखपुर रहूंगा। जय भीम, जय मंडल।
चंद्रशेखर आजाद गोरखपुर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव मैदान में उतर रहे हैं। वह भाजपा पर दलितों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाते रहे हैं।