पूर्वोतर रेलवे प्रशासन गोरखपुर देवरिया रेलखंड पर 18 और 19 नवंबर को सरदार नगर- चौरी चौरा स्टेशनों के बीच और 21 व 22 नवंबर को चौरी चौरा- गौरी बाजार स्टेशनों के बीच पुल के गर्डर लगाएगा। इसलिए बिहार की ओर जाने वाली पांच ट्रेनों के रूट बदले जाएंगे।
04185 ग्वालियर बरौनी फेस्टिवल, 04186 बरौनी ग्वालियर स्पेशल,02566 नई दिली -दरभंगा बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 18, 19, 21 और 22 नवंबर को बदले रुट गोरखपुर कैंट कप्तानगंज थावे सीवान से चलेगी। 04407 दरभंगा नई दिल्ली स्पेशल 19 और 21 नवंबर को और 04030 दिल्ली मुजफ्फरपुर स्पेशल 19 व 22 नवंबर को इसी बदले हुए रूट से चलेगी।