लखनऊ। राजधानी के केजीएमयू, लोहिया और एसजीपीजीआई जैसे सरकारी चिकित्सा संस्थानों में नर्सिंग में दाखिले के लिए 26 अप्रैल तक आवेदन होंगे। प्रवेश परीक्षा के माध्यम से होंगे। अभ्यर्थी अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विवि की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन फॉर्म 26 अप्रैल की रात 11.29 बजे तक भरे जा सकेंगे। 14 मई को प्रवेश पत्र जारी होगा और परीक्षा 21 मई को होगी। प्रवेश परीक्षा में मिले अंकों के आधार पर काउंसिलिंग से सरकारी और निजी कॉलेजों में दाखिला दिया जाएगा।
केजीएमयू में बीएससी नर्सिंग की 100, एमएससी नर्सिंग की 25 और 60 सीटें सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों की हैं। पीजीआई में बीएसी नर्सिंग की 68, एमएससी नर्सिंग की 10, बीएससी सीएमटी की 103 और एमएससी सीएमटी की 46 सीटें हैं।
लोहिया संस्थान में बीएससी नर्सिंग की 40 और एमएससी नर्सिंग की 20 सीटें हैं। पिछले दो साल से नर्सिंग दाखिले प्रवेश स्तरीय परीक्षा से होने लगे हैं। अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विवि को इसकी जिम्मेदारी दी गई है।