फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ट्रेन में हालत बिगड़ने से लखनऊ के वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। ओडिशा से अपने घर लखनऊ के लिए ट्रेन से निकले वृद्ध की सेंट्रल स्टेशन पर अचानक हालत बिगड़ गई। उन्होंने लखनऊ में छोटे भाई को फोन पर जानकारी दी। वे कानपुर पहुंचने के लिए लखनऊ से निकल पड़े। इस दौरान वृद्ध फुट ओवरब्रिज पर चढ़े और बेसुध हो गए। ढूंढते हुए पहुंचे परिजनों को वह अचेत अवस्था में मिले। अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

लखनऊ-सी-1106 सेक्टर ए महानगर निवासी गगन समल (61) प्लंबरिंग का काम करते थे। छोटे भाई उत्तम समल ने बताया कि लखनऊ में सभी साथ रहते हैं। जहां पर भी साइट में काम मिलता है, वहां पर कई-कई दिनों तक रहना पड़ता है। इन दिनों गगन काम के सिलसिले से ओडिशा में थे। लखनऊ लौट रहे थे लेकिन कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर अचानक सीने में दर्द होने लगा। फोन करके सूचना दी थी। वह लोग लखनऊ से निकले। इस दौरान गगन किसी तरह प्लेटफार्म से फुट ओवरब्रिज पर पहुंच गए जहां कुछ देर बाद उनकी सांसे थम गईं। जीआरपी ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें