फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Today: 23 और 24 को पूर्वी यूपी में बारिश के आसार, लखनऊ में भी हो सकती है हल्की बूंदाबांदी

Sun, 20 Sep 2020 02:26 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में 23 और 24 सितंबर को कई स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश के आसार हैं। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने शनिवार को बताया कि प्रदेश के कई हिस्सों से गुजर रही मानसून की ट्रफ लाइन से फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं। 
विज्ञापन


लेकिन अगले दो-तीन दिनों में बंगाल की खाड़ी में सक्रिय होने वाले कम दबाव के क्षेत्र से पूर्वी यूपी में 23 और 24 को कई जगह हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी यूपी में भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। 

लखनऊ में भी हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। प्रदेश के अन्य हिस्सों में मौसम सामान्य रहेगा। वहीं, शनिवार को लखनऊ में आंशिक बदली रहने के साथ दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 35.7 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 28 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें