राज्य प्रवेश परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र पर जाते परीक्षार्थी
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट व फार्मेसी संस्थानों में प्रवेश के लिए रविवार को राज्य प्रवेश परीक्षा (एसईई) का आयोजन देश के 206 केंद्र पर किया जा रहा है। परीक्षा में 1.62 लाख स्टूडेंट्स शामिल हो रहे हैं।
सुबह पहली पाली में 9 बजे से बीवोक, बीटेक लेटरल इंट्री आदि के पेपर शुरू हुए हैं। जबकि मुख्य बीटेक की परीक्षा का आयोजन दोपहर 12 बजे से होगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए विद्यार्थी सुबह 7 बजे से ही सेंटर पहुंचने लगे।
जिन्हें 8 बजे से प्रवेश दिया गया। राजधानी के विभिन्न केन्द्रों पर विद्यार्थियों को थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजेशन और सैनिटाइजर टनल से होकर प्रवेश दिया गया। यहां परीक्षा ड्यूटी में लगे सभी कर्मचारियों की भी जांच हुई।
वो फेस शील्ड और दस्ताने आदि पहनकर ड्यूटी पर तैनात थे। परीक्षा केंद्र के अंदर भी सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन की जा रही थी। हालांकि रामेश्वरम ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशंस में संस्थान मुख्य सड़क के करीब होने के कारण हाइवे पर ही विद्यार्थियों की लंबी लाइन लगी थी और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पा रहा था। परीक्षा का आयोजन तीन पालियों में किया जाएगा।